शहीद पार्क में सपा द्वारा आयोजित शोक सभा में मंच से बोलते जिलाध्यक्ष वहीं मौजूद पूर्व जिला पंचाय?
- फोटो : ETAH
एटा। उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता के लिए आयोजित सपा की शोकसभा में नेताओं ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। साथ ही प्रदेश सरकार की बर्खास्तगी की मांग की। जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन ने कहा कि सपा पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पूर्व सांसद कैलाश यादव ने कहा कि बढ़ते अपराधों से लगता है कि सरकार फेल हो चुकी है।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्यपाल को संज्ञान लेना चाहिए। पूर्व विधायक अमित गौरव यादव एवं रणीजीत सुमन ने प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने की मांग की। वजीर सिंह यादव ब्लाक प्रमुख, परवेज जुबैरी, रंजीत यादव, अनिल सागर, सत्यभान शाक्य, राजू यादव, शशांक यादव, भूपेंद्र प्रजापति आदि प्रमुख हैं।
नहीं दिखा विरोध प्रदर्शन
एटा। सपा के गढ़ में पार्टी का विरोध प्रदर्शन शोकसभा तक सिमट गया। नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति भर दर्ज कराई। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने घटना के विरोध में विधानसभा के मुख्य द्वार पर धरना देकर प्रदेश भर में घटना के विरोध के निर्देश दिए थे। लेकिन अपने ही घर में पार्टी का आंदोलन फीका रहा।
उत्तर प्रदेश में जंगल राज : लोधी
एटा। एटा लोकसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नूर मोहम्मद खान के आवास पर उन्नाव रेप पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए चर्चा की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे नेताओं पर पुलिस द्वारा बरर्बता व लाठीचार्ज की कड़ी निंदा की गई। कहा कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल हो गई है। जिलाध्यक्ष एकेश लोधी ने कहा कि प्रदेश में जंगल राज कायम हैं। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष लोधी योगेश राजपूत, प्राचार्य गंगासाय लोधी आदि मौजूद रहे।