एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार की देर रात एक बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने एक को मृत बता दिया।
कस्बा निधौली कलां के मोहल्ला शेखान निवासी शोएब(28) और आकाश सोमवार की शाम को बाजार किसी कार्य से आए थे। देर शाम यहां से वह वापस घर जा रहे थे। थाना कोतवाली देहात क्षेत्र में शहीद स्तंभ के पास पहुंचे ही थे। जहां अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक गिरने से उस पर सवार दोनों व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने शोएब को मृत घोषित कर दिया, वहीं आकाश को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। शोएब के ममेरे भाई आसिफ ने बताया कि आकाश और शोएब दोस्त थे, दोनों गांव देहात में जाकर साथ-साथ मजदूरी करते थे।