फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: विश्व विद्यालय की परीक्षाएं आज से, प्रवेशपत्र को लेकर परेशान रहे छात्र-छात्राएं

Tue, 11 Jul 2023 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। आगरा विश्व विद्यालय की बीए, बीकॉम, बीएससी सहित एमए फाइनल वर्ष की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रहीं हैं, लेकिन मंगलवार की शाम तक छात्र-छात्राओं को प्रवेशपत्र नहीं मिले। इससे छात्र छात्राएं परेशान दिखे।
विज्ञापन




वैसे तो जिले को अलीगढ़ विश्व विद्यालय से जोड़ दिया गया है, लेकिन जिले में बीए, बीएससी, बीकॉम सहित एमए फाइनल वर्ष के छात्र-छात्राएं हैं, जो आगरा विश्वविद्यालय से जुड़े हैं। बुधवार को परीक्षाएं शुरू हो रहीं हैं। जिले में परीक्षा के लिए 13 केंद्र भी बनाए गए हैं। तैयारियों का दौर भी चल रहा है, लेकिन छात्र-छात्राओं को परीक्षा देने के लिए मंगलवार की शाम तक प्रवेश पत्र नहीं मिले। ऐसे में छात्र छात्राएं परेशान हो गए। छात्र- छात्राओं ने बताया कॉलेज में कोई कुछ बता नहीं रहा है। जबकि जेएलएन डिग्री कॉलेज में सर्वाधिक 700 छात्र छात्राएं प्रवेश पत्र के लिए परेशान हैं। कॉलेज के बाहर छात्र छात्राओं ने बताया वह परीक्षा बिना प्रवेश पत्र के कैसे देंगे। वहीं छात्र-छात्राओं में कॉलेज प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें