फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में बहने वाली काक, ईशन व काली नदी को संरक्षित करने पर जोर

Tue, 11 Jul 2023 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में वृक्षारोपण समिति, जिला गंगा समिति एवं जिला पर्यावरण समिति की बैठक आयोजित की गई। डीएम ने कहा जिले में बहने वाली काक, ईशन और काली नदी को संरक्षित किया जाना है, इसके तहत नदी क्षेत्र के समीप शौचालय, सॉलिड वेस्ट, लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट आदि के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन



डीएम ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, आईसीडीएस, पंचायतीराज आदि संबंधित विभागों की ओर से तीनों नदियों के किनारे वाली ग्राम पंचायतों में जो कार्य कराए जाने हैं, उसके संबंध में एक्शन प्लान तैयार कर डीएफओ कार्यालय को उपलब्ध कराया जाए। साफ-सफाई एवं स्वच्छता पर फोकस करने के उद्देश्य से इन ग्रामों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कराएं तथा पेंटिंग, निबंध, वाद विवाद सहित अन्य विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए।
नदियों के किनारे जो भी अतिक्रमण है उसको सख्ती के साथ हटवाया जाए। लघु सिंचाई विभाग की ओर से नदी क्षेत्र के आसपास के तालाबों से अतिक्रमण राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर हटवाया जाए।
विज्ञापन



डीएफओ सुंदरेशा, सीडीओ एके बाजपेयी, सीएमओ डाॅ. यूके त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, डीआईओ एनआईसी संजय कुमार, डीएसटीओ प्रदीप कुमार, डीएओ मनवीर सिंह, बीएसए दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें