फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संयुक्त किसान मोर्चा के सहयोगी किसान संगठनों समेत अखिल भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अपर उपजिलाधिकारी रामनयन को सौंपा।
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने 15 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनाकर किसानों को दूध, फल, सब्जी, अनाज का लाभकारी मूल्य दिलाया जाए। नौजवानों के भविष्य एवं देश की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए अग्निपथ योजना को रद्द किया जाए। किसानों के निजी नलकूपों पर जबरन मीटर लगाना बंद किया जाए।
आंदोलन के दौरान शहीद किसानों को 50 लाख रुपए प्रति परिवार मुआवजा दिया जाए एवं किसानों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं। प्रदेश को सूखाग्रस्त घोषित कर प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने समेत 15 मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी, राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र शास्त्री, राष्ट्रीय संयोजक संजीव प्रधान, राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल सोलंकी, युवा राष्ट्रीय महासचिव डॉ. देवकांत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें