फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ई-केवाआईसी 1.11 लाख किसानों खाते में पहुंच गई सम्मान निधि

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी 2.86 किसानों में से करीब 1.74 लाख किसानों ने ही ई-केवाईसी कराई है। बिना ई-केवाईसी के 11वीं किश्त न दिए जाने की चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद शेष करीब 1.11 लाख किसानों के खाते में किस्त की धनराशि पहुंच गई। इस पर सीडीओ ने सभी एटीएम (असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजमेंट), बीटीएम (ब्लॉक टेक्निकल मैनेजमेंट), टीएसई (तकनीकि प्राविधिक सहायक) और एडीओ कृषि का जून माह का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

जिले के करीब 2.86 लाख किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किश्त लेने के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य किया गया था। इसे कराने के लिए कृषि विभाग के एडीओ कृषि, एटीएम, बीटीएम और टीएसई (प्राविधिक सहायक) को जिम्मेदारी दी गई, लेकिन जिले के मात्र 1.74 लाख किसानों की ही ई-केवाईसी कराई जा सकी। शेष 1.11 लाख किसानों की ई-केवाईसी नहीं हुई।
उसके बाद भी सभी किसानों के खाते में 11वीं किस्त पहुंच गई। ई-केवाईसी समय पर न होने की वजह से सीडीओ डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी ने कृषि विभाग के आठ एटीएम, 8 बीटीएम, आठ एडीओ कृषि और 50 टीएसई का जून माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही 31 जुलाई तक हर हालात में सभी किसानों की ई-केवाईसी कराने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

किसानों की ई-केवाईसी कराने के संबंध में कृषि विभाग के कर्मचारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही थी। इस पर कर्मचारियों का जून माह का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

- डॉ. अवधेश कुमार बाजपेयी, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें