फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्नातक-परास्नातक पिछड़ीं, प्राथमिक शिक्षित बनीं पालिकाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। वर्ष 2017 में निकाय चुनाव नगर पालिका में प्रत्याशियों की शिक्षा मुद्दा नहीं बनी थी। मतदाताओं ने मैदान में उतरीं चार परास्नातक और एक स्नातक प्रत्याशी को दरकिनार कर महज प्राथमिक शिक्षित (पांचवीं पास) प्रत्याशी को पालिकाध्यक्ष चुना था।
विज्ञापन

चुनाव के दरम्यान इसी नगर पालिका पर अध्यक्ष पद के लिए सबसे ज्यादा प्रत्याशी थे। महिला आरक्षित सीट पर कुल 13 प्रत्याशी नामांकन कर चुनावी रण में उतरी थीं। सबसे अधिक शिक्षित प्रत्याशियों की बात करें तो निर्दलीय प्रत्याशी प्रीतिलता और निधि, भाजपा प्रत्याशी शालिनी गुप्ता, सपा प्रत्याशी नूरी बेगम परास्नातक थीं। जबकि कांग्रेस से पूजा गुप्ता स्नातक प्रत्याशी थीं। लेकिन पालिकाध्यक्ष का ताज निर्दलीय प्रत्याशी मीरा गांधी के सिर पर सजा। जो केवल प्राथमिक शिक्षित (पांचवीं पास) थीं। शालिनी गुप्ता और नूरी बेगम संघर्ष में रहीं। अन्य प्रत्याशियों को मतदाताओं ने कोई विशेष तवज्जो नहीं दी।
चार निरक्षर प्रत्याशी भी लड़ीं चुनाव
भले ही चुनाव शहर की जनता के बीच का था। लेकिन शिक्षा का चुनावी मुद्दा न बनना चौंकाने वाली बात रही थी। यहां तक कि चुनाव में चार निरक्षर प्रत्याशियों ने भी अध्यक्ष बनने के लिए दावेरदारी कर डाली थी। मौहरश्री, रोशन आरा, हसीना बेगम और सरोज ऐसी प्रत्याशी थीं जिन्हें अक्षर ज्ञान तक नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह थी प्रत्याशियों की शैक्षिक स्थिति
प्रत्याशी - दल - शैक्षिक योग्यता
मीरा गांधी - निर्दलीय - प्राथमिक
शालिनी गुप्ता - भाजपा - परास्नातक
नूरी बेगम - सपा - परास्नातक
प्रीतिलता - निर्दलीय - परास्नातक
निधि - निर्दलीय - परास्नातक
पूजा गुप्ता - कांग्रेस - स्नातक
नीरज - बसपा- हाईस्कूल
सरोज - निर्दलीय - निरक्षर
हसीना बेगम - निर्दलीय - निरक्षर
विमलेश - निर्दलीय - इंटर
रोशन आरा - निर्दलीय - निरक्षर
हासमीन - निर्दलीय - हाईस्कूल
मौहरश्री - निर्दलीय- निरक्षर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें