फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीडीओ, एडीओ और छह कर्मचारी अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की लेटलतीफी व गैरहाजिर रहने की आदत में सुधार नहीं आ रहा। डीएम ने मंगलवार को मारहरा ब्लॉक और मिरहची पीएचसी का निरीक्षण किया तो हकीकत सामने आई। बीडीओ, एडीओ और छह कर्मचारी गैरहाजिर थे। इन सभी का वेतन काटा जाएगा।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने मिरहची में संचालित विकासखण्ड कार्यालय मारहरा का निरीक्षण किया। बीडीओ मनोज कुमार, प्रधान सहायक मु. रफी, एपीओ नवीन शर्मा, टीए जगवीर सिंह अनुपस्थित मिले। जबकि एडीओ पंचायत एसके वर्मा 12 दिसंबर से लगातार अनुपस्थित चल रहे थे। वहीं पीएचसी मिरहची के निरीक्षण में एलटी रवेंद्र सिंह, स्टाफ नर्स पूनम, एचएस राकेश पचौरी अनुपस्थित मिले।
डीएम ने सभी का अनुपस्थित अवधि का वेतन काटने के निर्देश दिए।
कंपोजिट विद्यालय दतेई में बच्चों से पूछताछ की, जिस पर बच्चे संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाए। स्टाफ को निर्देशित किया कि बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराएं। पीडब्ल्यूडी द्वारा 39.92 लाख की लागत से एटा-निधौलीकलां मार्ग से मिरहची-मारहरा मार्ग एलजीसी पटरी मार्ग पर वेस्ट प्लास्टिक के साथ नवीनीकरण कार्य का जायजा लिया। चौड़ाई की नाप कराई।
विज्ञापन

जिला कारागार में बंदियों से ली जानकारी
एटा। जनपद न्यायाधीश वीएस उपाध्याय और डीएम ने मंगलवार शाम जिला कारागार का निरीक्षण किया। कैदियों, बंदियों से सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निर्देश दिए कि सरकार द्वारा प्रदत्त सभी सुविधाएं कैदियों, बंदियों को समय से मिलनी चाहिए। अधिकारियों ने प्रांगण में पौधारोपण भी किया। एसएसपी उदय शंकर सिंह, सीजेएम अनिल कुमार, जेल अधीक्षक अमित चौधरी, जेलर आरके सचान, डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें