फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंदिर की दीवार से टकराई बेकाबू कार, पांच घायल

विज्ञापन
अलीगंज सीएचसी में भर्ती कार हादसे के घायल। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। बेकाबू हुई कार नगला मोहन चौराहे के पास स्थित मंदिर की दीवार से जा टकराई। हादसा रविवार शाम जसरथपुर थाना क्षेत्र में हुआ। कार में सवार पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

दीवार से हुई टक्कर इतनी जोरदार थी कि तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। गाड़ी के एयरबैग खुल गए और घायल गाड़ी के अंदर लहूलुहान अवस्था में फंसे हुए थे। ग्रामीणों ने घायलों को कार से बाहर निकाला। डायल 112 को सूचना दी गई।
पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाया और घायलों को सीएचसी अलीगंज पहुंचाया। वरुण निवासी नगला नया और अभिषेक निवासी नगला उम्मेद के गंभीर घायल होने पर रेफर कर दिया गया। अलीगंज क्षेत्राधिकारी नीतीश गर्ग ने बताया कि तेज रफ्तार के कारण कार अनियंत्रित हुई और मंदिर की दीवार से टकरा गई। दुर्घटनाग्रस्त कार को क्रेन की मदद से हटाकर थाने पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें