फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पत्नी को साढ़ू के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर दी थी उमेश ने जान

Sun, 26 Mar 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा अलीगंज के मोहल्ला राधा किशन में तीन जून 2018 को उमेश कुमार (22) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में पिता मुन्ना लाल ने अदालत के आदेश पर पुत्र के साढू दिनेश कुमार निवासी इमादपुर थाना राजा का रामपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि पुत्रबधू नीतू के साथ दिनेश के संंबंध थे। दोनों को पुत्र ने एक दिन आपत्तिजनक स्थिति में देेेख लिया था, इसका विरोध किया था। इसके बाद दिनेश को घर बुलाकर समझाया गया तो वह मान गया था कि अब तुम्हारे घर नहीं आऊंगा, लेकिन उसने कहा था कि तुम नीतू को नहीं रोक पाओगे उससे मेरे संंबंध शादी से पूर्व के हैं। कहा गया कि इसके बाद वह गांव के मकान को छोड़कर कस्बे में पुत्र के घर रहने लगा तो पुत्रबधू ने काफी उल्टा सीधा बोलकर कहा कि चौकीदारी कर रहे हो, यहां नहीं रहने दूंगी।
विज्ञापन

आरोप है कि इसके बाद भी पुत्रबधू नीतू अपने बहनोई दिनेश के पास चली गई। इससे आहत होकर पुत्र ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। पड़ोसी प्रेमपाल सिंह व रामसनेही ने भी बताई कि उसने मौत से दो दिन पहले सारी बात बताई भी थी।
प्रभारी निरीक्षक प्रेमपाल सिंह ने बताया कि अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामला काफी पुराना है, जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें