एटा। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग की ने शुक्रवार को ब्लॉक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आदर्श इंटर कॉलेज उम्मेदपुर में कराया। वॉलीबॉल और कबड्डी में उमेदपुर की टीमों ने बाजी मारी।
बॉलीवाल प्रतियोगिता जूनियर बालक वर्ग में उमेदपुर की टीम ने बहलोलपुर को हराया। कबड्डी जूनियर बालिका वर्ग में उम्मेदपुर ने सकतपुर को मात दी। जूनियर बालिका कबड्डी वर्ग में भी उमेदपुर की टीम विजेता रही। जूनियर बालक वर्ग 1500 मीटर दौड़ में अजय कुमार, 400 मीटर जूनियर बालक दौड़ में रवि, जूनियर बालक-बालिका 100 मीटर दौड़ में सुमित कुमार, ज्योति, सब जूनियर बालक 800 मीटर दौड़ में सुर्भय प्रथम, लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में सीटू, लंबी कूद सब जूनियर बालक वर्ग में शिवनारायण, गोला फेंक सीनियर बालक वर्ग में पंकज कुमार प्रथम रहे।
इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन आदर्श इंटर कॉलेज उमेदपुर के प्रधानाचार्य आदर्श मिश्रा ने किया। निर्णायक मंडल में शेखर कुमार, भूपेंद्र कुमार, नेम सिंह, नरेंद्र कुमार मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन सुमित सिकरवार व आदर्श मिश्रा ने किया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।