फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अपाचे सवार दो युवकों ने की महिला से लूट

Mon, 19 Aug 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात में श्याम सुंदर निवासी कंगरौल थाना मलावन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि अपाचे सवार दो युवक बुआ के कानों से कुंडल और गले से सोने की चेन लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन

श्याम सुंदर ने बताया कि 17 अगस्त को शाम लगभग 5:30 बजे वह अपनी बाइक से बुआ राजवती निवासी अमृतपुर थाना मिरहची को घर ले जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक हाईवे बाईपास पर अंबारी पुल के ऊपर पहुंची, तभी दो अपाचे सवार युवकों ने झपट्टा मारकर बुआ के गले से सोने की चेन और कान में पहने हुए कुंडल लूट लिए और भाग गए। युवकों द्वारा झपट्टा मारने से बुआ सड़क पर गिरकर घायल हो गईं।
घटना की सूचना पुलिस को दी तो वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्याम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा और पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। श्याम सुंदर ने बताया कि बुआ को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहीं बाइक का नंबर पुलिस को बताते हुए तहरीर दी है। सीओ सिटी विक्रांत द्विवेदी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। अपराधियों की तलाश में टीमें लगा दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें