फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, हालत नाजुक

Wed, 15 Feb 2023 12:00 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में दो बाइकों की भिंड़त में दो युवकों की मौत हो गई जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।  
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में मंगलवार रात करीब 8 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बाइकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि, एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी अलीगंज पर भर्ती कराया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

बाइकों की भिड़ंत हो गई 

हादसा अलीगंज थाना क्षेत्र के तिसौरी गांव के पास हुआ। कोतवाली प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि बाइकों की भिड़ंत में अरुण कुमार (21) निवासी अल्लुपुरा थाना कुरावली जिला मैनपुरी की मौत हुई है। जबकि इसके गांव का ही साथी मुनीश कुमार घायल हुआ है। वहीं दूसरी बाइक सवार अरविंद कुमार (31) निवासी जितौराभन थाना अलीगंज की जान गई है।

दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई

बताया कि हादसा इतना भीषण था कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, घायल की भी हालत गंभीर बनी हुई है। इसको अलीगंज सीएससी पर भर्ती कराया गया। बाद में सैफई रेफर कर दिया है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय मॉर्चरी भेज दिया गया है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें