फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: नुक्कड़ नाटक से अभिभावकों को किया जागरूक

Mon, 13 Feb 2023 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अवागढ़ में राज्य परियोजना से नुक्कड़ नाटक टीम द्वारा तीन नाटकों का मंचन किया गया। जिसमें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, डीबीटी प्रोग्राम, बेसिक शिक्षा की बुनियाद, शौचालय योजना के बारे में गीत-संगीत के माध्यम से अभिभावकों को जागरूक किया गया। परिषदीय स्कूलों में कक्षा एक, दो व तीन में भाषा और गणित विषय में बच्चे बुनियादी स्तर पर निपुण हो सकें। इसके लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं। सोमवार को सुबह की पाली में कार्यक्रम इसौली द्वितीय और कंपोजिट विद्यालय इसौली में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

कंपोजिट विद्यालय जिनावली के बच्चों के द्वारा अनपढ़ भाभी-देवर नाटक और निपुण भारत पर बच्चों का डांस कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गईं। धनवीर सिंह सिसोदिया, सत्येंद्र सिंह, अजय प्रताप सिंह, डीपी सिंह, केपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें