फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कंटेनर लेकर निकले चालक समेत दो युवक लापता

Thu, 12 Nov 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गांव सकतपुर से कंटेनर लेकर निकले चालक समेत दो युवक लापता हो गए। परिजन ने काफी तलाश की लेकिन दोनों का कोई सुराग नहीं लगा। तलाश के दौरान कंटेनर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर में खड़ा मिला। लापता चालक के भाई ने पुलिस से शिकायत कर दोनों को तलाशने की मांग की है।
विज्ञापन


गांव सकतपुर निवासी अनिल ने बताया कि उनके भाई सुनील कुमार पेशे से चालक हैं। 30 अक्तूबर 2026 को वह गांव के ही शैलेष के साथ कंटेनर लेकर घर से निकले थे। इसके बाद दोनों नहीं लौटे। परिजन और परिचितों ने संभावित स्थानों पर तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।
इसी दौरान कंटेनर कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गांव इंदरपुर में खड़ा मिला लेकिन दोनों वहां नहीं मिले। अनिल ने बताया कि मामले की शिकायत सदर विधायक से भी की है। सीओ सकीट नितीश गर्ग ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और संभावित स्थानों पर चालक व उसके साथी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें