फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एटा में दो महिलाओं पर पेट्रोल डालकर लगा दी आग...बुरी तरह झुलसीं, अस्पताल में चल रहा इलाज

Mon, 19 Jan 2026 10:27 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

उत्तर प्रदेश के एटा में दो महिलाओं पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई। गंभीर रूप से झुलसीं दोनों महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
fire demo - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के शहर के मोहल्ला हिंदू नगर में दो महिलाओं के ऊपर पेट्रोल डालकर जला दिया गया। झुलसी सोनम ने मोहल्ले के ही लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। झुलसी महिलाओं का मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र में मोहल्ला हिंदू नगर निवासी झुलसी सोनम ने मेडिकल कॉलेज में बताया कि लगभग एक माह पूर्व उसका प्रसव हुआ। इसकी वजह से वह ज्यादा काम नहीं कर पाती है। रविवार को दिन में वह अपनी भाभी अनीता के साथ चूल्हे के पास बैठी हुई थी। उसी समय मोहल्ले के 4 लोग आकर गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटने लगे और बोतल में साथ लाए पेट्रोल को हमारे ऊपर डालकर आग लगा दी। इसकी वजह से दोनों लोग बुरी तरह से झुलस गए।

अनीता ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले लोग हमारे मकान पर कब्जा करना चाहते हैं जबकि हमारा मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना है। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर आए और किसी तरह आग को बुझाया। इसके बाद पुलिस को सूचना देते मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। सीओ सिटी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें