फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दहेज की मांग पूरी न होने पर दो महिलाओं को निकाला

Sun, 03 Dec 2023 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना जसरथपुर में एक महिला के पिता ने प्रताड़ित कर घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 5 लाख रुपये की मांग पूरी नहीं कर पाने के चलते प्रताड़ित कर घर से निकाला गया है। जबकि दूसरा मामला महिला थाना में महिला ने खुद दर्ज कराया है। इसमें भी दहेज की मांग पूरी नहीं हो पाने की वजह से घर से निकालने के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस दोनों ही मामलों की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

महिला थाने में पूनम पुत्री कुमरपाल निवासी जिनावली थाना अवागढ़ ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि 20 जून 2023 को अरुण कुमार निवासी नगला किशन लाल टेढ़ी बगिया आगरा के साथ शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति व सास ससुर 5 लाख रुपये दहेज में लाने के लिए प्रताड़ित करने लगे थे, लेकिन जब पिता ससुरालीजन की मांग पूरी नहीं कर पाए तो 4 सितंबर को पिटाई कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद कई बार ससुराल में पंचायत भी की गई लेकिन रखने को राजी नहीं हुए और पिटाई करके घर से निकाल दिया।
वहीं थाना जसरथपुर में विनोद कुमार निवासी नगला चंदन ने बेटी पूजा को प्रताड़ित कर घर से निकालने की रिपोर्ट दामाद विनोद कुमार निवासी पिपहरा थाना निधौली कलां सहित 3 के खिलाफ दर्ज कराई है। आरोप है कि बेटी के ससुरालीजन 5 लाख रुपये की मांग करते आ रहे थे, जब पूरी नहीं कर पाए तो 12 मई 2022 को घर से निकाल दिया, तब से मायके में ही रहती आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें