फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घुंघुरू-घंटी उद्योग को गैस पाइपलाइन एवं नए औद्योगिक क्षेत्र की सौगात

Sun, 03 Dec 2023 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। समस्याओं को लेकर जलेसर विधायक संजीव दिवाकर, अलीगंज विधायक सत्यपाल सिंह के साथ नगर के व्यापारी प्रदेश के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लखनऊ में मिले। घुंघरू-घंटी उद्योग के लिए गैस पाइपलाइन और नए औद्योगिक क्षेत्र की सौगात मिली है।
विज्ञापन

जलेसर विधायक ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से नगर में औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने, घुंघरू-घंटी उद्योग में आ रही समस्याओं को दृष्टिगत गैस पाइपलाइन डलवाने, नगर की लचर विद्युत व्यवस्था से निजात दिलाने के लिए भूमिगत विद्युत लाइन डाले जाने, मुंसिफ न्यायालय को नगर में ही स्थापित कराए जाने का ज्ञापन सौंपा। समस्याओं के अति शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया है। वहीं दूसरी ओर नगर के व्यापारियों द्वारा नगर में ही निर्मित लड्डू गोपाल की मूर्ति भी भेंट की एवं अन्य समस्याएं भी रखीं।

घुंघरू-घंटी के प्रमुख व्यवसायी आदित्य मित्तल ने बताया कि उनके यहां निर्मित 2100 किलो के पीतल के घंटे को राम मंदिर में लकाए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री से आग्रह किया। जिस पर उन्होंने आश्वस्त किया कि वह राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र समिति में वार्ता करने के बाद जानकारी देंगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता, व्यापारी नेता आदित्य मित्तल, सोनू सर्राफ, शिवम बंसल, कपिल देव वार्ष्णेय, रूपम गुप्ता, विवेक गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें