जलेसर। थाना पुलिस ने दूध डेयरी में शुक्रवार की रात को हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पकड़े गए दोनों चोरों से पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक कांटा और समर का स्टार्टर बोर्ड, केबल बरामद की है। पकड़े गए युवक नगवाई गांव का आदित्य और नगला पृथ्वी का कुलदीप हैं। थाना प्रभारी अखिलेश दीक्षित ने बताया कि चोरी की घटना के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगालने पर चोरों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। संवाद