एटा। गांव समोखर में दो पक्षों के मध्य विवाद हो गया। इसके बाद लाठी-डंडा चले और पथराव भी हुआ। दोनों पक्ष की ओर से थाना मारहरा में चार-चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
थाना मारहरा क्षेत्र के गांव समोखर का निवासी राजमाला देवी ने बताया कि 5 जनवरी को आरोपी गिरीश कुमार, मंजीत कुमार, पुजारी और सुरजीत घर के सामने आकर बेवजह गालियां देने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर सुनकर बेटा चंद्रभान बचाने आया तो उसको भी पीटा। इतना ही नहीं घर के अंदर ईंट-पत्थर फेंकते हुए जान से मारने की धमकी दी। मोहल्ले के लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
दूसरे पक्ष की ओर से गिरीश चंद्र ने सत्यवीर, अंजू, पोटन और राजमाला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है इसमें लिखा है कि 5 जनवरी को पाइपलाइन की 80 हजार रुपये मांगने गए थे। उसी समय इन लोगों ने गाली-गलौज करना शुरू कर दी। शोर सुनकर पत्नी विमलेश देवी बचाने आई तो उसको भी पीटा और जान से मारने की धमकी दी।