फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Tue, 12 May 2026 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग अलग थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र में गंगनपुर के पास सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से तेज रफ्तार बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार केशव (25) निवासी फिरोजाबाद जिले के जसराना क्षेत्र के सुयाजतपुर की मौत हो गई। इसके साथ ही सुघड़पाल (55) और उनकी 16 वर्षीय पुत्री घायल हो गई। तीनों एक ही बाइक से जा रहे थे। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने केशव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
इसके अलावा देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शीतलपुर ब्लॉक स्थित एफसीआई गोदाम के समीप सोमवार शाम सड़क हादसे में कालीचरण (60) निवासी गांव विरामपुर घायल हो गए। वह सोमवार शाम करीब 6 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली पर काम करने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान शीतलपुर ब्लॉक के एफसीआई गोदाम के पास तेज रफ्तार बाइक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजन संजय शर्मा ने बताया कि कालीचरण घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन रास्ते में हुए हादसे में उनकी जान चली गई। सीओ सकीट कीर्तिका सिंह ने बताया इस मामले में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन




सड़क हादसे में एटा के सेवानिवृत्त सैनिक की मौत, पुत्री घायल

कुरावली। थाना क्षेत्र में सोमवार शाम जीटी रोड पर हुए सड़क हादसे में घायल सेवानिवृत्त सैनिक ने पीजीआई सैफई में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायल पुत्री का इलाज चल रहा है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली टाटा सफारी के चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
जनपद एटा के थाना जसरथपुर क्षेत्र के गांव जमालपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक ग्रीश चंद्र(65) सोमवार को पुत्री पूजा के साथ स्कूटी से रिश्तेदारी में सिकंदराराऊ जा रहे थे। शाम को जब थाना क्षेत्र में जीटी रोड स्थित गोगाजी होटल के सामने पहुंचे, तभी एटा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार टाटा सफारी कार ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया।
पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पिता-पुत्री को पीजीआई सैफई रेफर कर दिया गया। पीजीआई में इलाज के दौरान ग्रीश चंद्र ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजन की तहरीर पर पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें