फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज व डंपर की चपेट में आने से दो की मौत

विज्ञापन
अलीगंज में बस की टक्कर से मरे युवक अंशुल का फाइल फोटो- संवाद - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत हो गई। रोडवेज बस पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और तोड़फोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया। गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम भी लगाया, सीओ ने पहुंचकर लोगों को शांत कर जाम खुलवाया। वहीं दूसरी घटना में डंपर की चपेट में एक बाइक सवार युवक की जान चली गई।
विज्ञापन

थाना अलीगंज एटा-अलीगंज रोड स्थित गांव नगला किस्स के पास मंगलवार की दोपहर करीब 12.30 बजे फर्रूखाबाद डिपो की रोडवेज बस की चपेट में आने से साइकिल सवार रामशरण (45) पुत्र रामचंद्र निवासी नगला करन (नगला गजपत) थाना जैथरा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर भागने में सफल रहा। रोडवेज बस चालक की गलती बताकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए और बस में तोड़-फोड़ मचा दी इसके बाद जाम लगा दिया।
रोडवेज बस में तोड़फोड़ और जाम लगाने की सूचना पर सीओ अलीगंज अजय सिंह भदौरिया मय पुलिस बल के साथ पहुंच गए। सीओ ने किसी तरह से ग्रामीणों को शांत कर जाम खुलवा कर यातायात सुचारु कराया। बताया जा रहा है कि रामशरण साइकिल से अलीगंज जा रहे थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। वहीं दूसरा हादसा अलीगंज-मैनपुरी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ है।
विज्ञापन

बताया गया है कि बाइक सवार अंशुल शर्मा (24) पुत्र राकेश शर्मा अपने नाना राजाराम पुत्र भजन लाल निवासी गांव परधनापुर थाना नयागांव के यहां रहता था। बाइक में पेट्रोल डालकर निकला ही था कि तभी सामने से आ रहे डंपर ने उसे रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, डंपर चालक भाग गया। अंशुल की पुलिस में नियुक्ति हो गई थी। वह इससे पहले ही हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

अलीगंज में बस की टक्कर से मरे युवक राम शरण का फाइल फोटो- संवाद- फोटो : ETAH

अलीगंज में बस की टक्कर से से हुई दौ की मौत की घटना के बाद थाने में मौजूद मृतक के परिजन- संवाद- फोटो : ETAH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें