फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में एक युवक और अधेड़ की मौत हो गई। युवक अलीगढ़ जबकि अधेड़ जलेसर थाना क्षेत्र का रहने वाला था।
विज्ञापन

अलीगढ़ जनपद के थाना गंगीरी क्षेत्र के गांव भिलावली निवासी उपेंद्र ने बताया कि उसका 25 वर्षीय भाई हेविंद्र रविवार को अपनी ससुराल मलावन थाना क्षेत्र के सोहार में शादी-समारोह में शामिल होने आया था। उसके साथ हाथरस जनपद के जंक्शन निवासी मामा रूपकिशोर भी आए थे। दोनों लोग रविवार देरशाम बाजार से सामान लेने जा रहे थे। इस दौरान एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे दोनों पास भरे पानी में जा गिरे। इस दौरान भाई की मौत हो गई जबकि मामा घायल हो गए। वहीं जलेसर थाना क्षेत्र में रविवार शाम को नोहखास निवासी 50 वर्षीय यादराम दवा लेने जा रहे थे। गांव में ही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे उनकी मौत हो गई। उनके चचेरे भाई तिलक सिंह ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें