फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत

Thu, 10 Sep 2026 11:54 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए भेजती पुलिस। संवाद
विज्ञापन
एटा/अवागढ़। जलेसर रोड पर नगला गरीवा गांव के पास बृहस्पतिवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव खुशरई निवासी पवन कुमार (35) और जलेसर थाना क्षेत्र के गांव गुदाऊ निवासी मोहित (34) की मौत हुई है। वहीं खुशरई के ही निवासी हरदयाल गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनका उपचार मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। परिजन ने बताया कि पवन कुमार बाइक से अपने गांव खुशरई से अवागढ़ की ओर आ रहे थे। वहीं मोहित बाइक से अवागढ़ से जलेसर की तरफ जा रहे थे। नगला गरीवा के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने घायलों को संभाला और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने दोनों का उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका। उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर उनके परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।

हादसे में घायल युवक को उपचार के लिए भेजती पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें