फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पुरसारी में भागवत कथा में कंस वध में हर्ष फायरिंग, 2 घायल

Thu, 18 Jun 2026 11:14 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन के गांव पुरसारी में आयोजित कंस वध कार्यक्रम के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना में दो लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना उस समय हुई जब गांव में भागवत कथा में कंस वध का मंचन हो रहा था और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।
विज्ञापन

घटनाक्रम शाम करीब 6.30 बजे का है। गांव पुरसारी निवासी श्रवण कुमार के यहां भागवत कथा का आयोजन किया गया था, जिसके अंतर्गत कंस वध लीला का मंचन चल रहा था। कार्यक्रम के बीच किसी व्यक्ति द्वारा की गई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से दो दर्शक गोली लगने से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तुरंत घायल व्यक्तियों को संभाला और आनन-फानन में इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। चिकित्सकों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है। घायलों की पहचान सत्यपाल निवासी गांव कुंवरपुर नगरीया, थाना मलावन तथा अशोक निवासी गांव कठिंगरा, थाना जैथरा के रूप में हुई है। बताया गया है कि दोनों भागवत कथा सुनने के लिए कार्यक्रम में पहुंचे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें