फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: डीजे बजाने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, मारपीट और फायरिंग

Tue, 25 Nov 2025 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। सहावर मार्ग पर गांव शिवसिंहपुर में सोमवार की देर रात डीजे बचाने के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट के साथ ही फायरिंग भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनोें पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। एक घराती व एक बराती को हिरासत में लेकर शांतिभंग के तहत चालान किया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि सोमवार की रात सहावर मार्ग पर स्थित एक गेस्ट हाउस में मारहरा थाना क्षेत्र से बरात आई थी। लड़की पक्ष मिरहची थाना क्षेत्र का था। दोनों ही पक्षों के लोग तेज आवाज में डीजे बजाकर डांस कर रहे थे। पास के ही मकान में रहने वाले लोगों ने आपत्ति जताई कि घर में हार्ट के मरीज हैं इसलिए धीमी आवाज में डीजे बजाओ। यह लोग नहीं माने और गालीगलौज के साथ ही हाथापाई करने लगे।
यह देखकर अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए तो दोनों पक्षों के मध्य विवाद बढ़ गया और मारपीट होने लगी। कुछ लोग फायरिंग भी करने लगे इसकी जानकारी किसी ने पुलिस को दे दी। झगड़े की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घराती व बराती पक्ष के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया। सीओ सिटी राजेश सिंह ने बताया कि रात 10 बजे के बाद डीजे बजाना प्रतिबंधित है। इस प्रकार से नियम का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें