फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो युवतियों की मौत

Sun, 20 Sep 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बुखार का कहर लगातार बढ़ता जा रहा सोरों में दो बालिका की बुखार की चलते मौत हो गई। जबकि सहावर में दो लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

संगीता (12) निवासी मोहल्ला बारु सोरों हुई। संगीता चार दिनों से बुखार से पीड़ित थी। परिवारीजन इसका इलाज करा रहे थे, जांच रिपोर्ट में मलेरिया बुखार की पुष्टि हुई थी, लेकिन रविवार को तेज बुखार की स्थिति में उसकी मौत हो गई। वहीं कसबे के लहरा रोड निवासी शब्बो (12) तीन दिन से बुखार से पीड़ित थी। परिवारीजनों ने उसका निजी चिकित्सक से इलाज कराया। रविवार को उसकी तेज बुखार के चलते मौत हो गई। सहावर में बड़ी संख्या में लोग मलेरिया, वायरल बुखार के पीड़ित हैं। दो युवक खलील (35) मोहल्ला काजी, नरेंद्र (26) निवासी भीकमपुर में डेंगू पाजीटिव निकला। इन्हें इलाज के लिए बाहर ले जाया गया है। कस्बे में तमाम लोग बुखार से पीड़ित हैं। देवेंद्र (25) निवासी सेवनपुर, इस्लाम (50) वसीम (18), हरवीर (18) निवासी भीकमपुर व अन्य लोग बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन


यह मौसम बीमारियों के लिए काफी संवेदनशील है। इस मौसम में तमाम वायरस सक्रिय हो जाते हैं। मच्छरों का प्रकोप बढ़ता है, लोगों को मच्छरों से बचाव करना चाहिए।
विज्ञापन

चिकित्साधीक्षक, डा. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें