फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दो उर्वरक व सात बीज के नमूने लिए, एक को कारण बताओ नोटिस जारी

Tue, 19 May 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जिरसमी पर उर्वरक एवं बीज की दुकान पर निरीक्षण करते जिला कृ​षि अ​धिकारी डॉ. मनवीर सिंह। सूचना वि
विज्ञापन
एटा। भीषण गर्मी के बीच खरीफ सीजन की तैयारियों को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। डीएम के निर्देश पर जिले में उर्वरक व बीज विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर सघन औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिरसमी, अचलपुर व कासगंज रोड स्थित कई प्रतिष्ठानों की जांच की गई।
विज्ञापन

जांच टीम ने दो उर्वरकों और सात बीजों के नमूने एकत्र किए जिन्हें गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डॉ. मनवीर सिंह ने स्टॉक रजिस्टर, विक्रय अभिलेख, पीओएस मशीन का विवरण व अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अभिलेखों में गड़बड़ी पाए जाने पर एक उर्वरक विक्रेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। प्रशासन ने दावा किया है कि जिले में उर्वरकों और बीजों की पर्याप्त उपलब्धता है व विक्रेताओं पर सतत निगरानी रखी जा रही है। अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार के औचक निरीक्षण एवं प्रवर्तन कार्यवाही नियमित रूप से जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें