फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: तिरपाल में गुजर कर रहे दो परिवारों को मिली पीएम आवास की पहली किस्त

Tue, 14 Nov 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कस्बा सकीट में दो गरीब परिवार तिरपाल में अपना गुजर-बसर कर रहे थे। पात्र होने के बावजूद भी उन्हें पीएम आवास योजना (नगर क्षेत्र) का लाभ नहीं दिया गया। अमर उजाला ने समाचार प्रकाशित किया तो डीएम ने जांच कराई। पात्र पाए जाने पर दोनों परिवारों को योजना के तहत पहली किस्त जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने पीओ डूडा सुभाषवीर सिंह को मौके पर जाकर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, जिसके बाद पीओ डूडा ने नगर पंचायत सकीट के मोहल्ला उरहना निवासी राकेश कुमार और सूबेदार की स्थलीय जांच की। इसमें पाया गया कि दोनों व्यक्ति पात्र हैं। इन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभांवित किया जा सकता है।
पीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिसके बाद डीएम ने दोनों पात्रों को योजना से लाभांवित करने के निर्देश दिए। डीएम के निर्देश पर पीओ ने दोनों को सूची में सम्मिलित कर शासन को प्रस्ताव भेजा। जिसके बाद उनके आवास स्वीकृत हो गए और पहली किश्त का भुगतान उनके खातों में कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें