फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: रास्ते के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्ष भिड़े, 6 घायल, एक की आगरा में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव बढ़ौली में रास्ते में जानवर बांधने को लेकर एक ही परिवार के दो भाइयों के बीच मंगलवार की रात संघर्ष हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें दोनों पक्षों से तीन-तीन लोग घायल हुए। गंभीर रूप से घायल एक युवक की बुधवार को उपचार के दौरान आगरा में मौत हो गई।
विज्ञापन

मंगलवार रात करीब 9:30 बजे गांव बढ़ौली निवासी दो सगे भाइयों के परिवारों में रास्ते को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। एक पक्ष से शिवराज उसकी मां जानकी और पत्नी आरती घायल हुए। दूसरे पक्ष से योगेंद्र उसका भाई पदम सिंह और पदम सिंह की पत्नी ललिता घायल हो गए। मिरहची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी मारहरा में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल शिवराज को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल एटा रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर आगरा रेफर किया, जहां बुधवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सीओ सदर संकल्पदीप कुशवाह ने बताया कि तहरीर मिलने अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें