एटा। सोमवार से आईएससी की परीक्षा शुरू हो गई। जिले में इस बोर्ड से एक ही विद्यालय जुड़ा है। सोमवार को विद्यालय में अंग्रेजी प्रथम की परीक्षा थी। इस दौरान दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
जनपद में आईएससी से जिले का एक मात्र विद्यालय बीपीएस जुड़ा है। जहां सोमवार को इंटरमीडिएट के अंग्रेजी का प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। इस दौरान पंजीकृत 187 परीक्षार्थियों में से 185 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विद्यालय के प्रबंध निदेशक अशोक कुमार ने बताया कि 25 फरवरी से हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू होंगी। परीक्षा के लिए बोर्ड द्वारा कानपुर से जीएम थॉमस को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिनकी देखरेख में परीक्षा कराई गई।