फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं को न हो समस्या: डीएम

Mon, 13 Feb 2023 11:07 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार को जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि महाशिवरात्रि के दौरान प्रमुख शिव मंदिरों में बेहतर व्यवस्थाएं रखी जाएं। आने वाले श्रद्धालुओं को जलाभिषेक के दौरान समस्या न हो।
विज्ञापन

डीएम अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि पर्व आपसी सामंजस्य के साथ मनाएं। कानून एवं शांति व्यवस्था कायम रहनी चाहिए। कांवड़ यात्रा वाले मार्गों पर विद्युत निगम खंभों को चेक करा ले तथा झूलते तारों को हटवाया जाए। सभी ईओ एवं जिला पंचायत राज अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में साफ-सफाई पर विशेष रूप से ध्यान दें।
लोक निर्माण विभाग एवं नगर पालिका शिवालयों को जाने वाले मार्गों को चेक कर ठीक कराएं। एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व आयुष चौधरी, एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें