फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जिले में 13 माह बाद मिले दो कोरोना पॉजिटिव

Sat, 08 Apr 2023 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिले में एक वर्ष बाद शनिवार को दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दोनों को स्वास्थ्य टीम द्वारा होम आइसोलेट किया गया है। इनमें से एक महिला स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स है।
विज्ञापन


पड़ोसी जनपदों में कुछ दिन पूर्व कोरोना ने दस्तक दे दी थी। इसके बावजूद लापरवाही बरती जा रही थी। आखिरकार शनिवार को जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी। 13 माह बाद कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इससे पहले मार्च 2022 में कोरोना संक्रमित पाया गया था।

निधौलीकलां क्षेत्र के गांव नगला इमलिया निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को सांस लेने में दिक्कत थी। वह दवा लेने सीएचसी पहुंची, जहां उसकी एंटीजन किट से जांच की गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने आरटीपीसीआर जांच कराई गई। इसमें वह पॉजिटिव पाई गई। वहीं अवागढ़ पीएचसी में तैनात 38 वर्षीय एक स्टाफ नर्स को कुछ लक्षण थे। उसकी जांच कराई गई तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई। दोनों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने होम आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन



लगाएं मास्क, बरतें सावधानी
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कोरोना ने जिले में दस्तक दे दी है। अब लोगों को इसके प्रति खुद ही सावधानी बरतनी चाहिए। सामाजिक दूरी के साथ मास्क का प्रयोग सभी व्यक्ति अवश्य करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों में मास्क लगाकर ही जाएं। बाहर से आएं तो साबुन से हाथों को साफ करें, इसके बाद ही कोई वस्तु छुएं।


जिले में दो कोरोना पॉजिटिव केस आए हैं। दोनों महिलाओं को होम आइसोलेट किया गया है। उनके परिजनों की भी जांच कराई जाएगी। लोग घर से बाहर निकलते समय मास्क आदि का प्रयोग करें।
विज्ञापन

डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें