फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लापरवाही पर दो आरक्षी निलंबित, केस दर्ज

Sun, 02 Nov 2025 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। पुलिस आरक्षी महेश सिंह और उदयप्रताप सिंह के लापरवाही बरतने पर एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने केस दर्ज कराते हुए निलंबित किया है। दोनों पर न्यायालय के दस्तावेज के रखरखाव में लापरवाही बरतने का आरोप है। अपर सत्र न्यायाधीश न्यायालय से वर्ष 2014 के अपराध संख्या 504 की आख्या मांगे जाने पर दोनों आरक्षियों की लापरवाही का खुलासा हुआ है। इस मामले में हरीपाल, गवेंद्रपाल सिंह और धर्मेंद्र आरोपी थे। विवेचना में आरोपियों की नामजदगी को गलत मानते हुए विवेचना समाप्त कर इसका विवरण क्षेत्राधिकारी कार्यालय भेज दिया था। विवेचना समाप्ति प्रपत्रों को न्यायालय में प्रस्तुत नहीं किया गया। साथ ही थाने के जेड-रजिस्टर वर्ष-2014 में भी इन पर्चों की न्यायालय में प्राप्ति की रसीद चस्पा नहीं की गई। पेशी कार्यालय के दस्तावेजों या रिकॉर्ड में भी इस बात का कोई स्पष्ट प्रमाण न मिलने पर मामले को एसएसपी ने गंभीरता से लेते हुए दोनों आरक्षियों को निलंबित कर दिया है। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने दोनों कांस्टेबल पर रिपोर्ट दर्ज कर विभागीय जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें