फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah: आमने-सामने भिड़ी दो कार, पांच शिक्षक सहित आठ घायल, ससुर की मौत हो गई थी, अंतिम संस्कार में जा रहे थे

Sun, 19 Mar 2023 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा जिले में सड़क हादसे में पांच शिक्षकों सहित आठ लोग घायल हो गए। एक कार सवार युवक के ससुर की मौत हो गई थी। वह अपने माता-पिता के साथ उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहा था। मां की हालत नाजुक है। 
विज्ञापन
Accident demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दो कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच शिक्षकों सहित आठ लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें से दो की हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।  

अलीगंज होते हुए कुरावली जा रहे थे

हादसा जसरथपुर थाना क्षेत्र के नगलाजई के पास हुआ। गाजियाबाद निवासी सुमित यादव के ससुर राकेश यादव की रविवार सुबह मौत हो गई। इस पर वह अपने पिता रामबरन सिंह यादव और मां गुड्डी देवी के साथ ऑल्टो कार से अलीगंज होते हुए मैनपुरी जिले के कुरावली जा रहे थे। 

शिक्षक कुरावली से घर लौट रहे थे 

इसी समय दूसरी ओर से शिक्षक संजय भारद्वाज, ब्रजकिशोर, शैलेष कुमार, खेमचंद्र, अतेंद्र सिंह सेलेरियो कार से आ रहे थे। यह लोग प्राथमिक विद्यालयों में साक्षरता परीक्षा आयोजित कराने गए थे। वहां से कुरावली से होते हुए एटा लौट रहे थे। 

दो गंभीर हालत में रेफर

नगलाजई के ठीक सामने दोनों गाड़ियां आपस में भिड़ गईं। इसमें आठों लोग घायल हो गए। हादसा देख स्थानीय लोग व राहगीर एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को अस्पताल भेजा गया। यहां गुड्डी देवी व अध्यापक ब्रजकिशोर की हालत गंभीर थी। इनको सीएचसी पर प्राथमिक उपचार के बाद जिला मुख्यालय रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें