फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: लाखों खर्च फिर भी रेस्ट एरिया नहीं किए हैंडओवर

Sun, 19 Mar 2023 05:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। नेशनल हाईवे पर दो रेस्ट एरिया का निर्माण किया गया है। इसमें 50 से अधिक दुकानें हैं। इन पर लाखों रुपये खर्च किए गए। दो साल का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक किसी कंपनी को ये एरिया हैंडओवर नहीं किए गए हैं। इससे लोगों को इनका लाभ नहीं मिल पा रहा है।जिले के नेशनल हाईवे पर दो साल पहले पीएनसी कंपनी द्वारा दो रेस्ट एरिया का निर्माण किया गया। पहला रेस्ट एरिया हाईवे पर सेंथरी और दूसरा पुरांव पर बनाया गया है। यहां पर बड़े वाहनों से लेकर छोटे वाहन चालक व परिचालकों के रुकने के लिए व्यवस्था की गई है। वहीं करीब 50 दुकानों का निर्माण भी किया गया है, लेकिन ये रेस्ट एरिया हैंडओवर नहीं होने की वजह से दुकानें भी संचालित नहीं हैं। दोनों रेस्ट एरिया शोपीस बने हुए हैं।
विज्ञापन


नेशनल हाईवे पर दो रेस्ट एरिया का निर्माण किया गया था, लेकिन अभी तक इनका संचालन नहीं किया गया है। इससे चालक परिचालकों को लाभ नहीं मिल रहा है। - मनोज कुमार, सेंथरी

नेशनल हाईवे पर रेस्ट एरिया शोपीस बने हुए हैं। इन्हें संचालित किया जाना चाहिए। इससे इस पर किए गए लाखों रुपये खर्च का कुछ तो सदुपयोग हो सके। - छोटू दीक्षित, पुरांव
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर अलीगढ़ से कानपुर तक बने रेस्ट एरिया एक साथ कंपनी को हैंडओवर किए जाएंगे। कुछ रेस्ट एरिया का निर्माण होना बाकी है। इसमें समय लगेगा। - जयकरन प्रसाद, प्रोजेक्ट मैनेजर, नेशनल हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें