एटा। हाई स्कूल की परीक्षा देकर लौट रहा छात्र और एक महिला सड़क हादसे में घायल हो गए। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में 13 लोग घायल हुए हैं।
कोतवाली देहात के गांव नगला खली निवासी प्रशांत ने बताया कि क्रिश्चियन इंटर कॉलेज से हाई स्कूल की परीक्षा देकर घर लौट रहा था। इसी बीच नगला जसराम के पास एक महिला सड़क पार कर रही थी। बाइक की चपेट में आने से दोनों ही घायल हो गए। घायल महिला सरस्वती ने बताया कि वह खेत की ओर जा रही थी, तभी बाइक और दूसरा वाहन बचाने के प्रयास में दोनों टकरा गए।
स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, यहां दोनों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा अन्य सड़क हादसों में आकाश, दिनेश चंद्र, मालती, रेनू, जगदीश, रविंद्र, प्रेमलता, सिद्ध श्री, प्रतीक्षा, आकाश कुमार, रामनरेश, संजय, उदय, जफर और बृजमोहन घायल हुए हैं। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।