फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओटोलिफ्टर गैंग के दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना जैथरा पुलिस और स्वॉट टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद शुक्रवार की रात रुपधनी रोड के पास झाड़ियों में छिपे वाहन चोर गिरोह के दो शातिर रक्षपाल निवासी ग्राम रजपुरा थाना नयागंव और शिवम दुबे उर्फ शिवा मोहल्ला सौतियान थाना व जिला मैनपुरी को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने बताया है कि आरोपी रक्षपाल पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइकें, दो तमंचे दो कारतूस व खोखे बरामद हुए हैं। पूछताछ में बताया है कि उनका एक सक्रिय गैंग है, वाहन चोरी और लूटपाट आदि करते हैं, उन्होंने ये मोटर साइकिलें चोरी की थीं, जिन्हें बेचने की फिराक में थे। रक्षपाल के खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में 12 मुकदमा दर्ज हैं, इसकी पुलिस को लंबे समय से तलाश थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें