फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सहित चालक को लूटने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पांच दिन पहले कार सहित चालक को लूटने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटी गई नकदी और कार के दस्तावेज बरामद किए हैं। थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव सौरखा मोड़ के पास बदमाशों के चंगुल से मुक्त हुए चालक ने पुलिस को वारदात की खबर दी थी। पुलिस ने लूटी गई कार उसी दिन लावारिस हालत में बरामद कर ली थी।
विज्ञापन

एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि विजय कुमार निवासी गांव रेनोसा थाना जलेसर ने 13 जुलाई की रात निधौली कलां थाना पुलिस को सूचना दी थी। बताया कि उसे बंधक बनाकर कार, नकदी व अन्य सामान लूट लिया गया है। वारदात को अंजाम देने वाले अवनीश उर्फ अक्कू निवासी लालपुर थाना निधौली कलां और सुवेश उर्फ लाला निवासी गांव रूपसपुर थाना निधौली कलां को एसएसआई पुलकित शर्मा और इंटेलीजेंसी विंग प्रभारी बृह्मप्रकाश की टीम ने नगरिया मोड़ से पकड़ा है।
आरोपियों ने पूछताछ में वारदात करना कबूल किया है। इनके कब्जे से लूटी गई कार के दस्तावेज तथा 1100 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने साथियों के नाम रंजीत उर्फ राजू निवासी गांव अहरमई थाना निधौली कलां, नरेंद्र उर्फ मोदी निवासी श्याम विहार कॉलोनी थाना कोतवाली नगर और शरद कुमार निवासी कस्बा जलेसर बताए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें