फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आरक्षी पर हमला कर घायल करने वाले दो गिरफ्तार

Sun, 16 Apr 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र की चौकी जाबड़ा पर तैनात आरक्षी को बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने हमला कर घायल कर दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद दो हमलावरों को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। वारदात के बाद से ही दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाई गईं थीं।
विज्ञापन


आरक्षी विक्रम कुमार पर गांव अमरगोजिया के पास 13 अप्रैल की देर शाम लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया था। घायल ने गांव गदनपुर निवासी रूपन उर्फ रूप सिंह, इंद्रपाल उर्फ बंटू और जितेंद्र के खिलाफ जानलेवा हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने की रिपोर्ट शुक्रवार को दर्ज कराई। इस मामले में वांछित तीनों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमों को लगाया गया।

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरक्षी पर हमला करने वाले इंद्रपाल उर्फ बंटू और रूपन उर्फ रूप सिंह निवासीगण ग्राम गदनपुर को गांव के पास से ही टीम के साथ पहुंचकर गिरफ्तार किया है। आरक्षी के साथ मारपीट के साथ ही जातिसूचक गालियां दी गईं थीं। बताया कि अमरगोजिया पर पिछले दिनों एक हादसा हो गया था।
विज्ञापन


उस समय जाम की स्थिति बनने पर यातायात को आरक्षी सुचारू करा रहा था, तभी इनसे नोंकझोंक हुई थी। इसी बात को लेकर हमला करने की बात आरक्षी ने बताई है। सिपाही का रास्ता रोककर हमला किया गया और समन व नोटिसों को भी फाड़कर फेंक दिया गया था। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है, जबकि फरार एक आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें