फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोशीले अंदाज के बीच जुबां पर आई गुटबाजी की टीस

Sat, 24 Dec 2016 12:21 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
अख‌िलेश यादव मुख्यमंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 नोट बंदी, भ्रष्टाचार, कालाधन और उपलब्धियों पर जोशीले अंदाज में विरोधियों पर कटाक्ष कर रहे अखिलेश यादव की जुबां पर गुटबाजी टीस उभर आई और कहा कि उन्हें तो अपनों ने ही राजनीति करना सिखा दिया। अखिलेश यहीं नहीं रुके और कहा कि हो सकता है कि वह दूसरे दलों से मिलकर ऐसा कर रहे हों। हालांकि मुख्यमंत्री ने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन सबके बीच मेसेज चल गया कि उनका इशारा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव की ओर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गुटबाजी भूलकर चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सपा में अभी सब कुछ ठीक नहीं है, यह बात मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाषण से साफ नजर आई और अखिलेश यादव ने नेताओं से दो टूक कहा कि समाजवादी सरकार बनाना है, तो आपस की दूरियों को मिटाना होगा। शुक्रवार को उन्होंने कई बार बिना नाम लिए प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव पर व्यंग्य किए और शिवपाल गुट के नेताओं को आड़े हाथ लिया। मैनपुरी के सपा नेता और पैकफेड के पूर्व अध्यक्ष तोताराम यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि तोताराम जी, बताओ एक सवाल पूछूं, तो जवाब नहीं दे पाओगे। इस दौरान भीड़ सवाल पूछने की अपील करती रही। सीएम यह कहकर चुप हो गए कि छोड़ो सवाल पूछा तो अभी पैकफेड के घोटाले यहीं खुल जाएंगे। बता दें कि तोताराम यादव पैकफेड के अध्यक्ष रहे हैं। दिसंबर 2015 में पंचायत चुनाव के दौरान उनका बूथ कैप्चरिंग करते वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद उन्हें हटा दिया गया था। उनकी गिरफ्तारी उस वक्त हुई थी, जब वह तत्कालीन कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव के साथ एक मंच साझा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें