एटा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय महिला व पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता 29-30 सितंबर को बरेली में होगी। मंगलवार को जीटी रोड स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया। इसमें 29 बालिकाओं व 27 बालकों ने प्रतिभाग किया। ट्रायल में बालक वर्ग से 10 और बालिका वर्ग से 10 खिलाड़ियों का चयन हुआ।
उप क्रीड़ा अधिकारी पूजा भट्ट ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 26 सितंबर को मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हिस्सा लेंगे। बताया कि बालिका वर्ग में सृष्टि कुमारी, योगिता कुमारी, नीति सिंह, पलक सिंह, दीक्षा, तान्या, मीनू, ज्ञान देवी, नंदिनी, जाह्नवी का चयन हुआ। वहीं बालक वर्ग में नवीन, सचिन कुमार, प्रवीण यादव, निलेश कुमार, आशीष कुमार, सुधीर कुमार, आदिल, जिग्नेश, दीपेंद्र कुमार का चयन हुआ।
वहीं 27 से 29 सितंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरखपुर में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन मंगलवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। जिला स्तरीय ट्रायल में 11 बालकों ने प्रतिभाग किया। इनमें अमित कुमार, गौरव कुमार, हिमांशु का चयन किया गया। ये 24 सितंबर को अलीगढ़ मंडल में होने वाले ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।