फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई गई तुलसीदास की 505वीं जयंती

Sat, 22 Aug 2015 07:11 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
संत तुलसीदास की 505 वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को तीर्थनगरी में उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। प्रात: 8 बजे विश्व हिंदू परिषद तुलसी मेला समिति द्वारा पूजन अभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्वान आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चारणों के बीच तुलसी प्रतिमा का पंचाभिषेक कर गंगाजल से स्नान कराया। अंगवस्त्र धारण कराकर आरती उतारी गई व पुष्पवर्षा की गई। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर यादव, गंगाभक्त समिति अध्यक्ष सतीश भारद्वाज, विहिप के जिला उपाध्यक्ष कालीचरन माफीदार, तुलसी मेला समिति के महामंत्री आदित्येन्द्र काकोरिया ने संयुक्त रूप से तुलसी बाबा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। तुलसी स्मारक परिसर बाबा तुलसी के जयकारों से गूंज उठा।  इस अवसर पर रामप्रकाश महेरे, केशवदेव वशिष्ठ, योगेश चौधरी, हेमेन्द्र शर्मा अध्यक्ष तुलसी मेला समिति, सुनील तिवारी, रामेश्वरदयाल महेरे,  श्रीकांत तिवारी, कृष्णकांत वशिष्ठ, बृजेश उपाध्याय, संजय उपाध्याय, शिव वैंदेल आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन

तुलसी जन्म महोत्सव समिति द्वारा रघुनाथ जी मंदिर में कार्यक्रम आयोजित कर प्रभु रघुनाथ जी का पूजन व तुलसी दास जी का स्मरण किया गया। समिति अध्यक्ष सुरेश पटियात, मोहन बाबू तिवारी, सत्यनारायण उपाध्याय, पार्वती बल्लभ, प्रशांत कोठेवार मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें