फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल पर ट्रक फंसने से जीटी रोड जाम

Sun, 02 Aug 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो एटा, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बरसात से उखड़ा जीटी रोड वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। रविवार की दोपहर लगभग 12 बजे  रेलवे पुल पर ट्रक खराब हो गया। इसके चलते घंटों तक जीटी रोड बाधित रहा। कानपुर-दिल्ली जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया।
विज्ञापन


जर्जर हो चुका जीटी रोड परेशानियां बढ़ा रहा है। रविवार को रेलवे पुल पर फंसे ट्रक ने एक घंटे से भी अधिक समय तक यातायात को बाधित रखा। दोनों ओर लंबा जाम लग गया। वाहनों में बैठे लोग फंसे रहे, जाम में मरीज को ले जा रही एंबुलेंस भी फंसी थी। कुछ वाहन चालक अपने वाहन दूसरे रास्तें से निकालकर ले गए। उधर, बरसात के चलते सड़क पर हुए गहरे गड्ढों ने हादसे बढ़ा दिए हैं। कुछ दिन पहले बस स्टैंड के सामने स्थित गड्ढे में गिरा बाइक सवार पीछे से आ रहे ट्रक से बाल बाल बचा था। चौथा मील स्थित ग्राम बिरामपुर में सत्संगियों से भरी प्राइवेट बस पलटने से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे।

अतिक्रमण भी बन रहा मुसीबत
बदहाल रोड के साथ ही अतिक्रमण भी हादसे बढ़ा रहा है। फुटपाथ निगल चुके अतिक्रमणकारी अब सड़कों पर भी पैर पसार रहे हैं। इनका सामान दिन भर सड़कों पर सजा रहता है। ऐसे में साइकिल सवार एवं पैदल यात्रियों के चलने तक के लिए जगह ही नहीं बची है और वे वाहनों की चपेट में आ रहे हैं। पिछले माह घंटाघर चौराहे पर ही एक साइकिल सवार इसी तरह के हादसे का शिकार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें