एटा।। गांव बराखेड़ा में शनिवार देर रात भाई से विवाद के बाद एक ट्रक चालक ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना रात करीब 10 बजे की है। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। मामले की जांच की जा रही है।
मलावन थाना क्षेत्र के गांव बराखेड़ा निवासी नंदराम ने बताया कि बेटा सुखदेव (18) ट्रक चलाने का काम करता था। परिजन के अनुसार शनिवार रात उसका भाई से विवाद हो गया था। इसके बाद वह कमरे में चला गया। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजन ने अंदर जाकर देखा तो सुखदेव फंदे पर लटका मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने डायल 112 पर सूचना दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर शव नीचे उतारा।
वर्जन-
परिजन के अनुसार सुखदेव शराब पीने का आदी था और परिवार के लोग उसे पीने से मना करते थे। मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। इसके अलावा जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - नितीश गर्ग, सीओ, सकीट