फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे में ट्रक व बोलेरो भिड़े, वृद्धा की मौत

Wed, 04 Feb 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार सुबह कोहरे के कारण ट्रक व बोलेरो की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। बोलेरो सवार रबूदा देवी (60) पत्नी अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। 10 लोग घायल हो गए। घटना के बाद एटा-कासगंज मार्ग पर घायल काफी देर तक तड़पते रहे। इसके चलते करीब आधा घंटे तक मार्ग बाधित रहा। उधर, सूचना देने के एक घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची। सभी घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से सभी को आगरा रेफर कर दिया। हादसे के शिकार सभी लोग जिला धौलपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। वह गंगा स्नान करने सोरों जा रहे थे।
विज्ञापन



धौलपुर थाना बसेड़ी के गांव संगोरी निवासी दीवानी की सास का कुछ दिन पहले देहांत हो गया था। बताते हैं कि गांव के लोगों ने तय किया था कि अस्थि विसर्जन के साथ ही सोरों गंगाजी नहा आएंगे। इसी के चलते बुधवार सुबह बोलेरो में सवार होकर गांववासी गंगा स्नान को आ रहे थे। सुबह करीब 10 बजे बोलेरो थाना मिरहची के गांव नगला नथा के पास पहुंची। घना कोहरा होने के कारण सामने से आते सीमेंट की बोरियों से लदे ट्रक से भिड़ गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।


बोलेरो सवार रबूदा देवी की मौके पर ही मौत हो गई। नेकराम, चालक अशोक, महेंद्र, कारी देवी पत्नी रामदास, दीवानी पत्नी बच्चू सिंह, जोगेंद्र, करन, मंदीप, संतो पत्नी महेंद्र, कल्लोे पत्नी शीशराम सभी निवासी संगोरी थाना बसेड़ी धौलपुर (राजस्थान) घायल हो गए। घटना के बाद चालक, क्लीनर ट्रक छोड़कर भाग गए। हादसे की जानकारी पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस व 108 एंबुलेंस को सूचना दी। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने सभी की हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद एटा-कासगंज मार्ग आधा घंटा तक  अवरुद्ध रहा। सड़क पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बाद में पुलिस ने क्रेन की मदद से वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया।
विज्ञापन



एक बार फिर एंबुलेंस ने दिया धोखा
सूचना देने के एक घंटा बाद पहुंची एंबुलेंस को देखकर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने चालक को घेर लिया। इस दौरान गांववासियों की चालक से कहासुनी भी हो गई। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया।



अंतिम इच्छा रह गई अधूरी
जिला अस्पताल में घायलों ने बताया कि मृतका रबूदा देवी ने कहा था उन्हें अंतिम बार गंगा स्नान करा लाओ। मगर उनकी यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी। गंगाजी पहुंचने से पहले ही यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें