फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पति की शराब की लत से परेशान महिला ने की खुदकुशी

Thu, 06 Jul 2023 10:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव नगला गलू में एक महिला ने पति के शराब पीने की लत से परेशान होकर खुदकुशी कर ली। फोन पर हुई कहासुनी के कारण घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

गांव के राजेंद्र सिंह की पत्नी लता देवी (28) ने बुधवार की दोपहर करीब एक बजे पंखे के कुंदे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन को शाम करीब 4 बजे जानकारी हुई तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं। परिजन का कहना है कि लता को एक बजे घर पर घूमते देखा गया था। इसके बाद किसी ने ध्यान नहीं दिया और शाम को चार बजे देखा तो फंदे पर लटका पाया। मृतका के भाई राधेश्याम निवासी नयाबांस थाना मिरहची ने बताया कि बहनोई राजेंद्र सिंह गुजरात के सूरत में हीरा तराशने का काम करते हैं। फोन पर हुई कहासुनी के बाद बहन ने शायद फंदा लगाया है। 2014 में शादी हुई थी।
बताया कि बहनोई शराब पीने के आदी हैं। इसकी वजह से आए दिन झगड़ा होता था। सुबह बहन से बात हुई थी। उसने कुछ बताया तक नहीं। जब फंदे पर लटक गई तब सूचना मिली। तब पता चला कि बहनोई से आए दिन होने वाले झगड़े की वजह से ही आत्महत्या की है। खबर सुनते ही पति भी आ रहा है। थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। महिला ने आत्महत्या की है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें