फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण से शहर परेशान, नहीं कोई समाधान

Sun, 08 Feb 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। अतिक्रमण की समस्या से पूरे शहर की जनता बेहाल है। नगर के मुख्य बाजार में हर समय जाम की स्थिति रहती है। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से समस्या के निदान की मांग उठाई।
विज्ञापन


प्रशासन ने कई बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। अभियान शुरू होता है तो व्यापारी सामान हटा लेते हैं, लेकिन बाद में फिर से वही स्थिति हो जाती है। इसके चलते यह समस्या जस की तस बनी हुई है। मौजूदा समय में अतिक्रमण की सर्वाधिक मार बाजार बिसात खाना, शेरगंज, टाउन प्राइमरी, आगरा अड्डा, गांधी चौक, निधौली चौराहा, नाला बाजार आदि क्ष्ेात्रों में व्यापारियों ने पूरी पटरियों को कब्जाने के साथ सामान खरीदने आने वाले लोगों द्वारा वाहनों को खड़ा कर देने के कारण बाजार में पैदल निकलना भी दूभर हो जाता है।

सबसे ज्यादा असुविधा जाम लगने के दौरान निकलने वाली महिलाओं, युवतियों को होती है। नगर के श्यामवीर सिंह, वीरेंद्र सिंह, संजीव वर्मा, जितेंद्र सिसौदिया आदि ने जिला प्रशासन से मांग की अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें