फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: नवगठित नगर पंचायत मिरहची में फंसा त्रिकोण

Thu, 11 May 2023 11:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मिरहची। नवगठित नगर पंचायत मिरहची में भाजपा प्रत्याशी मीना देवी और निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेश उपाध्याय तथा संतोष सराफ के मध्य कड़ा मुकाबला है। मतदान के बाद कुर्सी की जंग त्रिकोण में फंसी नजर आ रही है।नगर पंचायत में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान केंद्रों पर पहुंच कर मतदान किया। साथ ही सभी लोगों से मतदान करने की अपील भी की। यहां के सभी मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। हर जाति वर्ग के लोग मतदान करने भारी संख्या में मतदान केंद्रों पर पहुंचे। सभी मतदान केंद्रों के सभी बूथों पर मतदाताओं की अच्छी खासी भीड़ लगी हुई थी। मतदाताओं के मुताबिक भारतीय जनता पार्टी और निर्दलीय प्रत्याशियों के मध्य कड़ा मुकाबला है।
विज्ञापन

बता दें कि ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा की मां मीना देवी भाजपा से प्रत्याशी हैं। जबकि निर्दलीय प्रत्याशी सर्वेष उपाध्याय और संतोष सराफ उन्हें कड़ी टक्कर दे रहे हैं। समाजवादी पार्टी प्रत्याशी हिमालय सिंह लोधी को यहां की जनता ने चौथे स्थान पर पहुंचा दिया है। तो अन्य दलों के व निर्दलीय प्रत्याशी ज्यादा कुछ नहीं कर पाए।
......................
पहला चेयरमैन बनने को खूब की है मेहनत
मिरहची को पिछले साल ही नगर पंचायत के रूप में गठित किया गया। यहां जो भी प्रत्याशी चुना जाएगा, वह नगर पंचायत का पहला चेयरमैन बनेगा। जिसे रिकॉर्ड में हमेशा याद रखा जाएगा। इसे लेकर सभी प्रत्याशियों ने खूब मेहनत की है। भाजपा प्रत्याशी जहां ब्लॉक प्रमुख की मां हैं। वहीं निर्दलीय सर्वेश उपाध्याय और संतोष सराफ ग्राम प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें