फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंडियों में सेहत का खजाना, सब्जी से लेकर फल भी सस्ते

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। लंबे समय चली आ रही महंगाई के बाद अब सस्ती मौसमी सब्जियों की बाजार में आवक हो गई है। खास बात यह है कि सब्जियों के अलावा फल भी सस्ते हैं। जिससे लोग कम खर्च में भी अपने सेहत पर ध्यान दे सकते हैं। अक्तूबर में बार-बार हुई बारिश की वजह से सब्जियों की फसल प्रभावित हुई थी। इसका सीधा असर बाजार और ग्राहकों पर पड़ा। उत्पादन कम होने से बाजारों में आवक घटी तो दाम बढ़ गए। करीब 15 दिन पहले से सब्जियों की आवक फिर बढ़ी है। खासतौर से मौसमी सब्जियां अब बहुतायत में आ रहीं हैं। गोभी, बैगन, काशीफल आदि सब्जियों के दाम में आधे तक की कमी आई है।
विज्ञापन

वहीं शाही सब्जी कही जाने वाली शिमला मिर्च भी इन दिनों बाजारों में काफी दिखाई दे रही है। इसकी कीमत भी कम हुई है और 40 रुपये प्रति किलो बिक रही है। उधर, फलों का बाजार भी इन दिनों नरम है। सबसे ज्यादा सेब की उपलब्धता है। दो महीने पहले 200 रुपये तक बिक चुका सेब इस समय 60-70 रुपये किलो बिक रहा है। इसके अलावा सेब केला 25-30, अनार 80-100 और पपीता 50-60 ररुपये किलो बिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें